Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Oct, 2026 01:36 PM

इस दौरान टीम ने घर में मौजूद विभिन्न दस्तावेजों और संबंधित रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। करीब साढ़े तीन घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान टीम ने आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की।
आर.एस. पुरा ( मुकेश ) : एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने आज डिस्ट्रिक्ट मिनरल ऑफिसर (DMO) राजेश्वर सांगरा के घर पर छापेमारी कर विभिन्न दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की। जानकारी के अनुसार, राजेश्वर सांगरा वर्ष 2025 में रियासी जिले में तैनात थे। बताया जा रहा है कि DSP राजकुमार की देखरेख में ACB की टीम शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे अधिकारी के घर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान टीम ने घर में मौजूद विभिन्न दस्तावेजों और संबंधित रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। करीब साढ़े तीन घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान टीम ने आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की।
हालांकि, इस कार्रवाई के संबंध में ACB की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here