IPS वैभव मीणा ने संभाला SSP Poonch का कार्यभार, नशे के खिलाफ जंग होगी तेज

Edited By Sunita sarangal, Updated: 13 Oct, 2026 01:24 PM

ssp poonch ips vaibhav meena

इसके उपरांत नए एस.एस.पी. ने कार्यलय का दौरा भी किया और डी.पी.ओ. पुंछ में स्थापित शहीद स्मारक पर पुलिस के शहीदों को नमन किया।

पुंछ(धनुज शर्मा): सोमवार को 2022 के आई.पी.एस. अधिकारी वैभव मीणा ने पुंछ ज़िले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया पदभार ग्रहण करने के बाद एस.एस.पी. पुंछ ने कार्यालय के सभी अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों तथा पुलिस के जवानों का कुशलक्षेम जाना और उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं।

इसके उपरांत नए एस.एस.पी. ने कार्यलय का दौरा भी किया और डी.पी.ओ. पुंछ में स्थापित शहीद स्मारक पर पुलिस के शहीदों को नमन किया। नए एस.एस.पी. पुंछ ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से शिष्टाचार भेंट करते हुए ज़िले में न्याय व्यवस्था और ज़्यादा मज़बूत करते हुए आम लोगों से ज़्यादा संवाद स्थापित करने सहित नशे के खिलाफ जारी पुंछ पुलिस के युद्ध को ओर तेज़ करने की बात कही। गौरतलब है कि बीते दिनों हुए प्रशासनिक फेरबदल में आई.पी.एस. अधिकारी वैभव मीणा को एस.एस.पी. पुंछ की ज़िम्मेदारी मिली थी जिसके उपरांत सोमवार शाम को उन्होने पदभार ग्रहण किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!