Edited By Sunita sarangal, Updated: 12 Oct, 2026 10:55 AM

वैष्णो देवी भवन से मिली जानकारी के अनुसार भवन में रविवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारे देखने को मिली।
कटड़ा(अमित शर्मा): शारदीय नवरात्रों का आज दूसरा दिन है। आज सोमवार को भी मां वैष्णो देवी के दरबार में जाने वाले श्रद्धालुओं का तांता देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु इस दौरान माता रानी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि कल भी शारदीय नवरात्रों के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में भक्तों का तांता देखने को मिला। श्रद्धालु भवन में माता रानी के जयकारे लगाते हुए कतारबद होकर दर्शनों हेतु अपनी बारी का इंतजार करते नज़र आए। रविवार को 6:00 बजे तक 47326 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में नतमस्तक हुए। श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होने के चलते पंजीकरण कक्ष को भी 6:00 बजे ही बंद करना पड़ा।
वैष्णो देवी भवन से मिली जानकारी के अनुसार भवन में रविवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारे देखने को मिली। श्रद्धालु शारदीय नवरात्र-2026 की शुरुआत मां भगवती के चरणों में नमन कर चाह लेकर माता रानी के दरबार मे पहुंच रहे हैं। वहीं नवरात्रों के उपलक्ष पर वैष्णो देवी भवन पर हुई सजावट समूचे वातावरण को अधिक भक्तिमय कर रही है।
आंकड़ों के अनुसार देर शाम तक 47 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा आर.एफ.आई.डी. कार्ड लेकर वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान कर लिया था। नवरात्रों को लेकर माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा समूचे वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर विशेष इंतजाम भी किए गए हैं। जिनमें बिजली, पानी, खाने-पीने की उचित व्यवस्था सहित सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here