Edited By Neetu Bala, Updated: 11 Oct, 2026 01:59 PM

फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
अनंतनाग ( मीर आफताब ) : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले से इस वक्त आग लगने की बड़ी खबर सामने आ रही है। वेरीनाग के थमन कोट इलाके में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में कम से कम 3 घर आ गए हैं। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here