Jammu : नवरात्रों के दौरान मंदिर जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की Advisory

Edited By Sunita sarangal, Updated: 10 Oct, 2026 11:32 AM

traffic advisory for navratri in jammu temple

जानकारी के मुताबिक जारी ट्रैफिक एडवाइजरी में यह बताया गया है कि श्रद्धालुओं को किस-किस रूट से मंदिर में माता रानी के दर्शन करने के लिए आना है और किस रूट से वापस जाना है।

जम्मू डेस्क(तनवीर सिंह): नवरात्रों के दौरान मां बावे वाली के मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक पुलिस जम्मू द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है।

जानकारी के मुताबिक जारी ट्रैफिक एडवाइजरी में यह बताया गया है कि श्रद्धालुओं को किस-किस रूट से मंदिर में माता रानी के दर्शन करने के लिए आना है और किस रूट से वापस जाना है। इसके अलावा कहां पर और किन प्वाइंटों पर गाड़ियों को पार्क करना है। उसकी सारी व्यवस्था भी बताई गई है। इसी के चलते जो भी श्रद्धालु बावे वाली माता के दर्शन करने आएगा कृपया करके वह इस एडवाइजरी को पढ़कर और उसी प्रकार मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। जारी की गई एडवाइजरी में जो रूट दिए गए हैं ट्रैफिक पुलिस और पुलिस मिलकर उन पर नजर रखेंगे ताकि रोड पर ज्यादा जाम ना लगे जिससे श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े। वहीं यह ट्रैफिक एडवायजरी 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी।

PunjabKesari, traffic-advisory-for-navratri-in-jammu-temple

  • इस ट्रैफिक एडवायजरी के अनुसार, बाहू फोर्ट और बावे वाली माता के मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। इसके अनुसार बाग-ए-बाहू क्रॉसिंग से वाहनों को कासिम नगर से होते हुए नेशनल हाईवे पर स्थित रायका फॉरेस्ट चेक पोस्ट की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • इसके अलावा रायका फॉरेस्ट चेक पोस्ट से बाग-ए-बाहू और बाहू फोर्ट क्षेत्र की ओर भारी वाहनों (HMVs) की एंट्री बैन रहेगी।
  • श्रद्धालुओं को वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है।
  • श्रद्धालुओं को गाड़ियां केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करने होंगे।
  • गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों को टो किया जाएगा और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इन जगहों पर गाड़ियां कर सकेंगे पार्क

ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए चार पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं:

1. बावे मंदिर के पास नई JDA पार्किंग।

2. बावे मंदिर के सामने मुख्य पेड पार्किंग।

3. गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, बाग-ए-बाहू का मैदान।

4. बाग-ए-बाहू के पास रेलवे पार्किंग स्थल।

इसके अलावा, श्री रघुनाथ जी मंदिर, श्री रणबीरेश्वर मंदिर और कंडोली माता मंदिर नगरोटा जाने वाले श्रद्धालुओं को भी मंदिर के पास निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा वे अपने वाहन कहीं और या सड़कों के किनारे पार्क नहीं करेंगे।

ट्रैफिक सहायता के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

- TCU जम्मू: 0191-2459048

- व्हाट्सएप: 94191-47732

- टोल फ्री नंबर: 103

जम्मू ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित रूट और पार्किंग नियमों का पालन करें तथा नवरात्रि के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!