Poonch में सदियों पुरानी परंपरा कायम, नवरात्र में निकली हनुमान जी की भव्य झांकी

Edited By Neetu Bala, Updated: 11 Oct, 2026 08:40 PM

centuries old tradition upheld in poonch

नवरात्र में पुंछ जै कभी राज्य था आज जिला है उसकी सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली के लिए हनुमानजी झांकी निकाली जाती है। जिसमें वह प्रति दिन नगर का भ्रमण करते हुए लोगों को आशिर्वाद देते हैं।

पुंछ ( धनुज ) :  पुंछ जो कि देश के विभाजन के पूर्व स्वायत्त राज्य था उसमें प्राचीन समय से चली आ रही परम्परा को आगे बढ़ाते हुए आज शाम नगर स्थित गीता भवन से जिला सनातन धर्म सभा की तरफ़ से विधि-विधान से पूजन के उपरान्त हनुमानजी की झांकी निकाली गई। जिसमें सभी समुदायों के युवाओं हिन्दू, मुस्लिम सिख युवा भाग लेने पहुंचे। 

शरदीय नवरात्र में प्रतिदिन शाम को 4 से 7 बजे तक निकालीं जाने वाली हनुमानजी की नगर भ्रमण झांकी को लेकर सनातन धर्म सभा पुंछ के उपाध्यक्ष डाक्टर धर्मेन्द्र शास्त्री और विकास शर्मा का कहना है कि भारत में पुंछ एक मात्र ऐसा क्षेत्र है जहां प्राचीन राजाओं के समय से शरदिय नवरात्र में गीता भवन से हनुमानजी की झांकी निकाली जाती है। जिसमें सभी समुदायों के लोग भाग लेते हैं। नवरात्र में पुंछ जै कभी राज्य था आज जिला है उसकी सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली के लिए हनुमानजी झांकी निकाली जाती है। जिसमें वह प्रति दिन नगर का भ्रमण करते हुए लोगों को आशिर्वाद देते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!