4 किलो हेरोइन बरामदगी का मामला, Court ने आरोपियों को सुनाई कड़ी सजा

Edited By Sunita sarangal, Updated: 08 Oct, 2026 10:53 AM

poonch court sentenced 3 convicts to 15 years of rigorous imprisonment

जानकारी के अनुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुशील सिंह की अदालत ने यह फैसला सुनाया।

पुंछ(धनुज शर्मा): नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुंछ के माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय ने 4 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी से जुड़े मामले में तीन आरोपियों को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

जानकारी के अनुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुशील सिंह की अदालत ने यह फैसला सुनाया। मामले में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की ओर से लोक अभियोजक श्री पंकज सेठी ने पैरवी की सजा पाने वालों की पहचान शेरबाज अहमद, निवासी गुलाठी, मंजाकोट, राजौरी; अनजार अहमद, निवासी धराती, मेंढर, पुंछ; तथा रफीक आजम, निवासी कलर मोहड़ा, मेंढर, पुंछ के रूप में की है। यह मामला पुलिस थाना मेंढर में दर्ज एफआईआर नंबर 56/2022 से संबंधित है।

मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने 6 अक्टूबर 2026 को तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 (सी) के तहत दोषी करार दिया। सजा की अवधि तय करने के दौरान लोक अभियोजक ने अदालत के समक्ष दलील दी कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन की बरामदगी किसी संगठित नशीले पदार्थों के वितरण नेटवर्क की ओर संकेत करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करती हैं और समाज में नशे के बढ़ते खतरे तथा ड्रग तस्करी को बढ़ावा देती हैं। अदालत द्वारा सुनाई गई कड़ी सजा को क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण न्यायिक कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!