Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Oct, 2026 12:59 PM

देश भर की तरह भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ जिला मुख्यालय पर भी इन दिनों रामलीला की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है।
पुंछ ( धनुज ) : देश भर की तरह भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ जिला मुख्यालय पर भी इन दिनों रामलीला की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। जहां नगर स्थित श्री गीता भवन में राम लीला क्लब पुंछ की तरफ से राम लीला का मंच सजाने के साथ ही इस बार हर रात को मंच पर ही रामलीला की रिहर्सल आयोजित की जा रही है। जिसमें क्लब के कलाकारों द्वारा पूरी लगन से अपने अपने पात्रों का अभ्यास किया जा रहा है।
कलाकारों निपुण खजुरिया और विकास शर्मा का कहना है कि इस बार हमारा मंच काफी अच्छा बन कर तैयार हो गया है। जिसके कारण इस बार सभी कलाकार अपने अभियान को निखारने के लिए अधिक समय रिहर्सल में लगा रहें और इस बार राम लीला काफी अच्छी होगी। हमारे पास युवाओं के साथ ही बड़ी संख्या में बच्चे भी राम लीला में भाग लेने के लिए रिहर्सल कर रहे हैं। वहीं राम-लीला के निर्देश रमेश बाली का कहना हैकि इस बार राम लीला में कुछ नए प्रयोग भी किए जाएंगे। जिनमें सीता हरण के दौरान जटायु को उड़ते हुए मंच पर उतारा जाएगा जहां रावन और जटायु का युद्ध होगा। इसके अतिरिक्त भी कई नए दृष्य़ जोड़े जा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here