IPS वैभव मीणा बने Poonch के नए SSP,नशे के खिलाफ जंग तेज करने का ऐलान

Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Oct, 2026 09:06 PM

ips vaibhav meena appointed as new ssp of poonch

गौरतलब हैकि बीते दिनों हुए प्रशासनिक फेरबदल में आईपीएस अधिकारी वैभव मीणा को एसएसपी पुंछ की ज़िम्मेदारी मिली थी जिसके उपरांत सोमवार शाम को उन्होने पदभार ग्रहण किया।

पुंछ ( धनुज शर्मा ) :  सोमवार को 2022 के IPS अधिकारी वैभव मीणा ने पुंछ ज़िले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद SSP पुंछ ने कार्यालय के सभी अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की ओर अधिकारियों तथा पुलिस के जवानों का कुशलक्षेम जान उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की। 

इसके उपरांत नए SSP ने कार्यलय का दौरा भी किया और DPO पुंछ में स्थापित शहीद स्मारक पर पुलिस के शहीदों को नमन किया नए SSP पुंछ ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से शिष्टाचार भेंट करते हुए ज़िले में न्याय व्यवस्था ओर ज़्यादा मज़बूत करते हुए आम लोगों से ज़्यादा संवाद स्थापित करने सहित नशे के ख़िलाफ़ जारी पुंछ पुलिस के युद्ध को ओर तेज़ करने की बात कही।

 गौरतलब हैकि बीते दिनों हुए प्रशासनिक फेरबदल में आईपीएस अधिकारी वैभव मीणा को एसएसपी पुंछ की ज़िम्मेदारी मिली थी जिसके उपरांत सोमवार शाम को उन्होने पदभार ग्रहण किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!