डोडा में फिर शुरू हुई आतंकियों और सेना में मुठभेड़, 2 जवान घायल

Edited By Sunita sarangal, Updated: 18 Jul, 2024 12:00 PM

doda encounter

बता दें कि डोडा में पिछले 2 महीनों में 5 से ज्यादा आतंकी हमले हो चुके हैं।

जम्मू: जम्मू के डोडा में फिर से मुठभेड़ होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार भारतीय सेना के जवानों ने डोडा जिले के कास्तीगढ़ इलाके में संदिग्ध गतिविधियां देखीं। इसके बाद उन्होंने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस ऑपरेशन दौरान आतंकवादी और भारतीय सेना के जवानों में मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सेना के 2 जवानों के घायल होने की भी सूचना मिली है।

यह भी पढ़ें :  Breaking News : LoC के पास दिखे संदिग्ध, BSF जवानों ने की Firing

फिलहाल सूचना मिली है कि अभी तक सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी है। वहीं घायल जवानों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है। बता दें कि डोडा में पिछले 2 महीनों में 5 से ज्यादा आतंकी हमले हो चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!