Breaking News : LoC के पास दिखे संदिग्ध, BSF जवानों ने की Firing

Edited By Sunita sarangal, Updated: 18 Jul, 2024 11:38 AM

bsf jawan firing in rajouri

वहीं आज सुबह हुई बारिश के कारण जंगल में धुंध छाई हुई है

राजौरी(शिवम बक्शी): राजौरी में गत रात संदिग्ध देखे जाने के बाद बी.एस.एफ. के जवानों द्वारा गोलीबारी करने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी गई। इस पर तुरंत हरकत में आए बी.एस.एफ. के जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल राजौरी के सुंदरबनी इलाके और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  जरा संभलकर! जम्मू की यह सड़क बनी काल, छीन रही कई जिंदगीयां

जानकारी के अनुसार गत रात लगभग 9 बजे राजौरी के सुंदरबनी इलाके में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध देखे गए। इसके बाद बी.एस.एफ. के जवानों ने उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना के बाद से ही सुंदरबनी और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं आज सुबह हुई बारिश के कारण जंगल में धुंध छाई हुई है जिससे सुरक्षाबलों को कुछ दिक्कतें पेश आ रही हैं लेकिन फिर भी उनके द्वारा लगातार संदिग्धों की तलाश के सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!