Edited By Neetu Bala, Updated: 22 Jul, 2026 04:32 PM

अधिकारियों ने बताया कि बाद में घायलों में से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी लोगों की हालत पर नजर रखी जा रही है।
रामबन ( बिलाल बानी ) : बुधवार को रामबन जिले के रामसू के पास जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक पैसेंजर टेम्पो पर पत्थर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के बीच टेम्पो पर पत्थर गिरा, जिससे गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने बताया कि इस घटना में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें तुरंत बचाया गया और रामसू के प्राइमरी हेल्थ सेंटर (PHC) और आस-पास के दूसरे अस्पतालों में ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि बाद में घायलों में से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी लोगों की हालत पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस और स्थानीय वॉलंटियर्स की मदद से रेस्क्यू टीमों ने बचाव अभियान चलाया। मृतकों की पहचान की जा रही है। इस बीच, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here