Edited By Neetu Bala, Updated: 13 Jul, 2026 01:50 PM

धार्मिक यात्रा के साथ इस इंजीनियरिंग चमत्कार का दीदार उनकी यात्रा को और भी खास बना रहा है।
रियासी ( अमित शर्मा ) : विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब रेल ब्रिज इन दिनों श्री अमरनाथ जी यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु रियासी जिले में स्थित इस अद्भुत इंजीनियरिंग संरचना को देखने के लिए रुक रहे हैं। बड़ी संख्या में यात्री पुल के साथ तस्वीरें और वीडियो बनाकर अपनी आध्यात्मिक यात्रा को यादगार बना रहे हैं।
चिनाब नदी के ऊपर निर्मित यह विशाल रेलवे पुल भारतीय रेलवे और देश की आधुनिक इंजीनियरिंग क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है। प्राकृतिक पहाड़ों और गहरी घाटियों के बीच बना यह पुल श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है।
यात्रियों का कहना है कि बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाते समय चिनाब रेल ब्रिज को देखना उनके लिए एक अनूठा अनुभव है। धार्मिक यात्रा के साथ इस इंजीनियरिंग चमत्कार का दीदार उनकी यात्रा को और भी खास बना रहा है।
चिनाब रेल ब्रिज के प्रति बढ़ता आकर्षण रियासी जिले में धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को भी नई पहचान प्रदान कर रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here