Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Sep, 2026 04:41 PM

इस यात्रा में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे और माता रानी का आशीर्वाद लेकर सीमा पर शांति एवं अमन-चैन की कामना करेंगे।
अखनूर ( रोहित मिश्रा ) : अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित परगवाल क्षेत्र में माता वैष्णो देवी की भव्य झांकी निकाली गई। इस दौरान ग्रामीणों ने माता रानी से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के साथ-साथ सीमा पर तैनात भारतीय जवानों की सुरक्षा एवं दीर्घायु की प्रार्थना की। ग्रामीणों ने बताया कि आगामी 25 सितंबर को सुबह 5 बजे सीमा क्षेत्र से माता वैष्णो देवी की पैदल यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे और माता रानी का आशीर्वाद लेकर सीमा पर शांति एवं अमन-चैन की कामना करेंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुख-शांति बनी रहे और क्षेत्र के लोगों का जीवन सुरक्षित एवं खुशहाल रहे। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों के लोग आज सुरक्षित जीवन जी रहे हैं तो इसके पीछे सीमा पर दिन-रात मुस्तैदी से तैनात हमारे वीर जवानों का महत्वपूर्ण योगदान है। ग्रामीणों ने कहा कि भारतीय जवान कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं और उनके साहस एवं बलिदान के कारण ही सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग अपने घरों में सुरक्षित रहते हैं। यात्रा के दौरान ग्रामीण माता रानी से देश, सीमा क्षेत्र और वीर जवानों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रार्थना करेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here