Pakistan से उड़कर आई संदिग्ध वस्तु ने मचाया हड़कंप, जांच शुरू

Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Jun, 2025 05:06 PM

suspicious object flying from pakistan created panic

फिलहाल सुरक्षा एजैंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं

हीरानगर (लोकेश) : सपालवां गांव में तब हड़कंप मच गया जब पाकिस्तान से आई संदिग्ध वस्तु ने सबको हैरान कर दिया। जानकारी के अनुसार यह एक पाकिस्तानी गुब्बारा था जिसके मिलने से स्थानीय लोग दहशत में आ गए हैं। यह गुब्बारा स्थानीय युवक शुभम सिंह पुत्र बलकार सिंह के घर के पास मिला। ग्रामीणों ने जब इस गुब्बारे पर पी.ई.ए. लिखा देखा तो तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजैंसियों को इसकी सूचना दी। सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में यह गुब्बारा पाकिस्तान से आया प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सुरक्षा एजैंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस गुब्बारे के साथ कोई संदिग्ध उपकरण, सामग्री या संदेश तो नहीं जुड़ा है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ेंः  स्कूलों में छुट्टियां को लेकर आ सकता है बड़ा फैसला, Education Minister ने दी जानकारी

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!