जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप, जांच शुरू
Edited By VANSH Sharma, Updated: 05 Feb, 2026 07:02 PM

जानकारी मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के लड्डन क्षेत्र के केरा इलाके में गुरुवार को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का लोगो लगा एक गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, गुब्बारा दिखाई देते ही इसकी सूचना सुरक्षा एजेंसियों को दी गई।
जानकारी मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके को घेर लिया गया और एहतियातन जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह गुब्बारा कहां से आया और इसके पीछे क्या कारण है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here