Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Feb, 2026 03:47 PM

जम्मू कश्मीर के आर.एस, पुरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
आर.एस. पुरा ( मुकेश ): जम्मू कश्मीर के आर.एस, पुरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आर.एस. पुरा के वार्ड नंबर 6 में तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर आबिद बशीर पीर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि मृतक सब-इंस्पेक्टर आबिद बशीर पीर वर्ष 2024 बैच में जम्मू-कश्मीर पुलिस में भर्ती हुए थे और वर्तमान में आर.एस. पुरा में प्रोविजनल तौर पर तैनात थे। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here