Jammu Kashmir: सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Edited By Kamini, Updated: 03 Feb, 2026 11:33 AM

fire breaks out at government girls higher secondary school

काजीगुंड के सरकार गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में उस समय भगदड़ मच गई जब स्कूल में भीषण आग लग गई।

काजीगुंड (मीर आफताब): काजीगुंड के सरकार गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में उस समय भगदड़ मच गई जब स्कूल में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को काजीगुंड के सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में भीषण आग लग गई, जिससे स्कूल की बिल्डिंग को काफी नुकसान हुआ।

एक अधिकारी ने बताया कि आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई, जिससे आग पर काबू पाने से पहले ही स्कूल जलकर खाक हो गया। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (F&ES) के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की लपटों को बुझाने और आग को और फैलने से रोकने की कोशिशें जारी थीं। आग लगने का कारण फिलहाल अभी तक पता नहीं चल पाया है, जबकि इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक नुकसान का जायजा लिया जा रहा था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!