Jammu में सुरक्षाबलों का गहन तलाशी अभियान, हिरासत में लिए 2 संदिग्ध

Edited By Kamini, Updated: 03 Feb, 2026 12:22 PM

security forces have detained two suspects

सुरक्षाबलों द्वारा जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद रोधी अभियान तेज किए जाने के बीच संदिग्ध तरीके से घूम रहे 2 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

जम्मू/सांबा (संजीव): सुरक्षाबलों द्वारा जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद रोधी अभियान तेज किए जाने के बीच संदिग्ध तरीके से घूम रहे 2 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ जिले के बर्फ से ढके चतरू क्षेत्र में भी तलाशी अभियान फिर से शुरू कर दिया गया है ताकि उन आतंकवादियों का पता लगाया जा सके जो पिछले पखवाड़े में कम से कम 4 मुठभेड़ों में शामिल थे।

उन्होंने बताया कि सेना की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यू.आर.टी.) ने सांबा जिले के बाड़ी ब्राह्मण क्षेत्र में अपने शिविर के पास 2 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा और बाद में उन्हें पूछताछ के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने रविवार देर रात रामनगर सैक्टर के जोफर इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखी और तुरंत जोफर, मार्टा, कुलथियां, सोहन, खेअल और उझ नदी के किनारे चौर मोट्टू में तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। 

उन्होंने कहा कि ऊधमपुर जिले के रामगढ़ जंगलों और राजौरी जिले के कलास टॉप में भी संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधियों की सूचना मिली है और दोनों स्थानों पर अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि ऊपरी इलाकों में छिपे आतंकवादियों को पकड़ने के प्रयासों के तहत पुंछ, राजौरी, कठुआ, डोडा और रियासी जिलों के दर्जनों अन्य उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी तलाशी एवं घेराबंदी अभियान जारी है।

किश्तवाड़ के चतरू इलाके में तलाशी अभियान 16वें दिन में प्रविष्ट

उन्होंने कहा कि किश्तवाड़ के चतरू इलाके में तलाशी अभियान सोमवार को 16वें दिन में प्रवेश कर गया, जिसमें सेना, पुलिस और सी.आर.पी.एफ. की तलाशी टीम घुटनों तक बर्फ पड़ी होने के बावजूद छिपे हुए आतंकवादियों का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि 31 जनवरी को चतरू के डोलगाम गांव से आतंकवादियों के भाग जाने के बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया और साथ ही यह भी कहा कि रविवार को हल्की बर्फबारी के कारण अभियान बाधित हुआ। 10 किलोमीटर के दायरे में अभियान 18 जनवरी को सोनार गांव में गोलीबारी के साथ शुरू हुआ, जिसमें एक पैराट्रूपर शहीद हो गया और 7 अन्य सैनिक घायल हो गए थे। इसके बाद 22 जनवरी और 26 जनवरी को भी मुठभेड़ की सूचना मिली।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!