J&K में एक बार फिर संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारे बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Neetu Bala, Updated: 13 Feb, 2026 06:08 PM

suspected pakistani balloons recovered again in j k police investigating

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 13 निवासी जनक राज सैनी पुत्र राम अपने खेत, जो नहर के पास स्थित है वहां पर अपने कृषि कार्य के लिए गए थे।

बिशनाह  (काटल ) :  सीमावर्ती क्षेत्र अरनिया में शुक्रवार को उस समय हलचल मच गई जब कृषि कार्य के दौरान खेत में संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारों का एक गुच्छा बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 13 निवासी जनक राज सैनी पुत्र राम अपने खेत, जो नहर के पास स्थित है वहां पर अपने कृषि कार्य के लिए गए थे। इसी दौरान उन्हें खेत में अलग-अलग रंगों के गुब्बारों का एक गुच्छा पड़ा मिला। गुब्बारों पर पाकिस्तानी निशान होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना अरनिया की टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारों को कब्जे में लेकर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा संबंधित एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही हैं। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!