Edited By Neetu Bala, Updated: 08 Oct, 2026 12:43 AM

यह अभियान विश्वसनीय जानकारी के आधार पर चलाया गया था, जिसके बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
कुलगाम ( मीर आफताब ) : आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों को लगातार सफलता मिल रही है जहां आज हंदवाड़ा में पुराने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करने सहित हथियार व गोला बारूद बरामद किए गए हैं वहीं कुलगाम पुलिस ने राष्ट्रीय राइफल्स और CRPF के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में 5 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है और कुलगाम के ख्रेवन चद्दर इलाके से उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह अभियान विश्वसनीय जानकारी के आधार पर चलाया गया था, जिसके बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि बरामद सामान में 2 पिस्तौल, 3 मैगज़ीन, 9mm के 40 राउंड गोला-बारूद और 3 ग्रेनेड शामिल हैं।
अधिकारी ने गिरफ्तार लोगों की पहचान तजामुल हुसैन मीर (पिता मंजूर अहमद मीर, गुफबल निवासी); रहमत अली नाइकू (पिता गुलाम हसन नाइकू, ख्रेवन निवासी); तहरीम अहमद भट (पिता मुश्ताक अहमद भट, ख्रेवन निवासी); मंजूर अहमद भट (पिता गुलाम हसन भट, ख्रेवन चद्दर निवासी); और किफायत अहमद डार (पिता अब्दुल रशीद डार, मालताल्हमा, कुलगाम निवासी)। उन्होंने कहा कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here