शारदीय नवरात्रि पर खूब सजेगा माता वैष्णो देवी का दरबार, शुरू हुईं भव्य तैयारियां

Edited By Sunita sarangal, Updated: 08 Oct, 2026 01:21 PM

shardiya navratri at mata vaishno devi bhawan

नवरात्रि के दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचने की संभावना है।

कटड़ा(अमित शर्मा): शारदीय नवरात्रि के आगमन को लेकर माता वैष्णो देवी भवन को भव्य रूप देने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी नवरात्र महोत्सव को लेकर भवन सहित यात्रा मार्ग पर सजावट का कार्य तेज कर दिया गया है। भवन को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और आकर्षक सजावटी सामग्री से सजाया जा रहा है।

नवरात्रि के दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से भवन और यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

भवन की सजावट के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!