Update: बीएसएफ की महिला कांस्टेबल को गोली लगने का मामला... इलाज दौरान मौ*त

Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Oct, 2026 07:59 PM

incident involving a bsf female constable sustaining a gunshot wound

अस्पताल में उपचार करने वाले चिकित्सकों के अनुसार, गोली लगने के बाद जवान को बुधवार दोपहर गंभीर हालत में उपजिला अस्पताल आर.एस. पुरा लाया गया था।

आर.एस. पुरा  (मुकेश):  भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे सुशील बॉर्डर बीएसएफ पोस्ट पर बुधवार दोपहर ड्यूटी के दौरान एक महिला जवान को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई जिससे इलाक के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था , अब इस खबर में नई अपडेट सामने आई है कि उक्त महिला की इलाक के दौरान मौत  हो गई है। बताया जा रहा है कि गोली जवान के सीने में लगी थी। घायल जवान की पहचान राजलक्ष्मी, 7वीं बटालियन BSF की जवान के तौर पर हुई है। अस्पताल में उपचार करने वाले चिकित्सकों के अनुसार, गोली लगने के बाद जवान को बुधवार दोपहर गंभीर हालत में उपजिला अस्पताल आर.एस. पुरा लाया गया था।

यहां चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित किया

अपनी सर्विस राइफल से गोली लगने की बात

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जवान को उसकी अपनी सर्विस राइफल से गोली लगने की बात सामने आ रही है। हालांकि, यह गोली उसने खुद चलाई या घटना किस परिस्थिति में हुई, इसकी अभी बीएसएफ अथवा किसी अन्य अधिकारी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के कारणों को लेकर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आर.एस. पुरा पुलिस थाना आधिकारी इंस्पैक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर महिला जवान के मौत के कारणों की जांच कर रही है।

सुशील बॉर्डर पोस्ट पर तैनात थी राजलक्ष्मी

बताया जा रहा है कि राजलक्ष्मी वर्तमान में सुशील बॉर्डर पोस्ट पर तैनात थी और घटना के समय ड्यूटी पर थी। वह तमिलनाडु की रहने वाली बताई जा रही है। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। BSF अधिकारियों की ओर से फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!