Leh में सैन्य दल को बड़ा झटका, लेफ्टिनेंट कर्नल सहित 2 जवान शहीद, कई घायल

Edited By VANSH Sharma, Updated: 30 Jul, 2025 05:34 PM

major setback to army in leh

लद्दाख के लेह क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है।

लद्दाख (मीर आफताब): लद्दाख के लेह क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जब सेना की एक गाड़ी पर भारी पत्थर गिर गया। इस हादसे में एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जवान शहीद हो गए, जबकि तीन अधिकारी घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ, जब सेना का काफिला दुरबुक से चोंगताश की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में एक भारी-भरकम पत्थर अचानक सेना की एक गाड़ी पर गिर पड़ा।

PunjabKesari

इस हादसे में लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह और लांस नायक दलजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मेजर मयंक शुभम, मेजर अमित दीक्षित और कैप्टन गौरव घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सेना के अस्पताल में ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है और उन्हें उचित इलाज दिया जा रहा है। सेना ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। यह इलाका पहाड़ी होने के कारण भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

PunjabKesari

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!