Edited By VANSH Sharma, Updated: 06 Feb, 2026 04:43 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत आज कठुआ से की।
कठुआ (लोकेश): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत आज कठुआ से की। इस दौरान वे अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अग्रिम इलाकों में पहुंचे। गृह मंत्री ने हीरानगर सेक्टर में गुरनाम और बोबियां सीमा चौकियों का दौरा किया और वहां तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से बातचीत की।
कठुआ के बोबियां इलाके में अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों के लिए छह कल्याणकारी योजनाओं का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन योजनाओं का उद्देश्य जवानों और उनके परिवारों के जीवन को बेहतर बनाना है।
गृह मंत्री के लगातार सीमा चौकियों के दौरों को जवानों के बीच काफी सकारात्मक रूप में देखा जा रहा है। वे न केवल सुरक्षा हालात की गहन समीक्षा करते हैं, बल्कि जवानों से सीधे संवाद कर उनका मनोबल भी बढ़ाते हैं।
अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि वे जवानों से मिलकर हमेशा प्रेरणा लेकर जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश की सुरक्षा में लगे हर जवान के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है और उनके कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here