Jammu-Poonch राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, टेंपो–डंपर की जोरदार टक्कर में कई घायल

Edited By Neetu Bala, Updated: 09 Feb, 2026 04:49 PM

an accident occurred on the jammu poonch national highway

जम्मू–पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठालाका क्षेत्र के समीप सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

जम्मू ( शिवम ) :  जम्मू–पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठालाका क्षेत्र के समीप सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक टेंपो और डंपर के बीच हुई जोरदार टक्कर में दोनों वाहनों में सवार कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा–तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात बहाल किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!