Breaking: Basantgarh में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, जैश के 2 आतंकियों को किया ढेर

Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Feb, 2026 01:35 PM

breaking security forces achieve major success in basantgarh

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी मिली है।

जम्मू ( तनवीर ) :   जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया है। सेना के मुताबिक, CIF डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम को बसंतगढ़ इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। घेराबंदी के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

सूत्रों के अनुसार, दोनों आतंकी एक गुफा में छिपे हुए थे, जिन्हें सुरक्षा बलों ने चारों ओर से घेर लिया। कड़ी कार्रवाई के बाद दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!