राजौरी में भीषण सड़क हादसा, बाइक–कार की टक्कर में चार घायल

Edited By VANSH Sharma, Updated: 03 Feb, 2026 10:31 PM

a horrific road accident occurred in rajouri

राजौरी जिले के शाहदरा शरीफ मार्ग पर सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

राजौरी (शिवम): राजौरी जिले के शाहदरा शरीफ मार्ग पर सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राजकीय डिग्री कॉलेज (जीडीसी) थन्नामंडी के पास एक मोटरसाइकिल और आल्टो कार की टक्कर में चार लोग घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थन्नामंडी पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने के कारण सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजौरी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

घायलों की पहचान सागर (16) पुत्र मोहम्मद फारूक निवासी थन्नामंडी, फैजान (15) पुत्र रजाक निवासी बहरोटे, इशाक मलिक (35) पुत्र गुलाम अहमद निवासी लाह और अली शाह (16) पुत्री इशाक मलिक निवासी लाह के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!