Jammu में युवकों की जानलेवा हरकत से लोगों में फैली दहशत, 2 बेहोश

Edited By Neetu Bala, Updated: 08 Feb, 2026 05:20 PM

toxic gas wreaks havoc in jammu spreading panic among residents

2 युवक ऑटो में एक भारी सिलैंडर लेकर आए और उसे जबरदस्ती तोड़ने लगे।

जम्मू (रितेश) :  रानी बाग इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कबाड़ की दुकान में रखे संदिग्ध सिलैंडर से जहरीली गैस लीक हो गई। गैस इतनी खतरनाक थी कि सांस लेना मुश्किल हो गया। लोग मुंह पर मास्क बांधकर खड़े दिखे, जबकि कई पौधे झुलसकर पूरी तरह काले पड़ गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि 2 युवक ऑटो में एक भारी सिलैंडर लेकर आए और उसे जबरदस्ती तोड़ने लगे। जैसे ही सिलैंडर टूटा तो तेज आवाज के साथ पीले रंग की गैस फव्वारे की तरह बाहर निकली और कुछ ही सैकेंड में पूरे इलाके में फैल गई। गैस लीक होते ही दोनों युवक मौके से फरार हो गए। पूरा घटनाक्रम आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद होने की बात कही जा रही है।

इसी बीच गैस लीक होने से पास स्थित एक नर्सरी को भारी नुकसान पहुंचा है। नर्सरी संचालक ने बताया कि उनकी आधी से ज्यादा नर्सरी पूरी तरह बर्बाद हो गई है। हरे-भरे पौधे कुछ ही मिनटों में काले पड़ गए। नर्सरी में काम कर रहे 2 मजदूर गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। उन्हें काफी देर बाद पानी डालकर होश में लाया गया। नर्सरी संचालक ने बताया कि गैस इतनी जहरीली थी कि उन्हें खुद भी भागकर अपनी जान बचानी पड़ी और 15 मिनट तक आंखों में जलन व सांस लेने में दिक्कत होती रही।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सतवारी पुलिस ने जांच की और बम निरोधक दस्ते को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने गैस सिलैंडर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और फरार युवकों की तलाश की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!