Festive Season में विभाग का Action, चालान काटे और जारी किए Notice

Edited By Sunita sarangal, Updated: 21 Oct, 2026 12:58 PM

lmd action during festive season

विभाग के नियंत्रक शिव कुमार गुप्ता की देखरेख में केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न जिलों में निरीक्षण किए जा रहे हैं।

जम्मू(विक्की): त्यौहारी सीजन के दौरान उपभोक्ताओं को कम तौल, कम मात्रा में सामान देने और अन्य अनियमितताओं से बचाने के लिए जम्मू-कश्मीर के विधिक माप विज्ञान विभाग (एल.एम.डी.) ने बाजारों में जांच अभियान तेज कर दिया है। विभाग ने अक्टूबर में अब तक 60 सुधार नोटिस जारी करने के साथ 71 चालान किए हैं। वहीं, विभिन्न मामलों में 3.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विभाग के नियंत्रक शिव कुमार गुप्ता की देखरेख में केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न जिलों में निरीक्षण किए जा रहे हैं। इस दौरान कम मात्रा में सामान देने, कम तौल वाली वस्तुओं की बिक्री, बिना सत्यापन वाले बाट और माप उपकरणों के इस्तेमाल तथा पैकेटबंद वस्तुओं पर अनिवार्य घोषणाओं का पालन नहीं करने जैसे मामलों की जांच की जा रही है।

विभाग के अनुसार, जन विश्वास व्यवस्था के तहत लागू प्रावधानों के अनुरूप संबंधित मामलों में सुधार नोटिस जारी कर निर्धारित समय में कमियों को दूर करने का अवसर दिया जा रहा है। निर्धारित अवधि में नोटिस का पालन नहीं करने पर संबंधित मामलों में जुर्माने सहित आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जांच अभियान के साथ विभाग उपभोक्ताओं और व्यापारियों को जागरूक करने के लिए शिविर भी आयोजित कर रहा है। इनका उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी देना और व्यापारियों को कानूनी प्रावधानों के पालन के प्रति जागरूक करना है।

विभाग ने उपभोक्ताओं से खरीदारी के दौरान पैकेट पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (एम.आर.पी), शुद्ध मात्रा और अन्य अनिवार्य जानकारियों की जांच करने, छूट संबंधी दावों को ध्यान से देखने तथा बिल लेने की अपील की है। किसी भी तरह की अनियमितता सामने आने पर नजदीकी विधिक माप विज्ञान कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाने को कहा गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!