Navratri से पहले Katra में बड़ा Action, Illegal Parking पर चला Police का डंडा

Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Oct, 2026 02:07 PM

major crackdown in katra ahead of navratri

इस दौरान सड़क किनारे और नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटाया गया तथा वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए।

कटड़ा ( अमित शर्मा ) :  शारदीय नवरात्र महोत्सव से पहले कटड़ा में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान सड़क किनारे और नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटाया गया तथा वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस व ट्रैफिक विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़क किनारे खड़े वाहनों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को मौके से हटाया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन पार्क करने से यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति पैदा होती है।

विभाग ने वाहन चालकों से अपील की कि नवरात्र के दौरान कटड़ा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। अधिकारियों ने कहा कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!