Edited By Neetu Bala, Updated: 15 Oct, 2026 03:35 PM

देर रात करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद आज सुबह 10 बजे तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।
जम्मू ( रोशनी ) : जम्मू शहर सहित संभाग के विभिन्न इलाकों में देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश का सिलसिला आज सुबह तक जारी रहा। देर रात करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद आज सुबह 10 बजे तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने आज के लिए जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी और जम्मू के मैदानी इलाकों में गरज के साथ तेज हवाएं व ओलावृष्टि होने की संभावना है।
वाहन चालकों, किसानों और लोगों के लिए एडवायजरी
खराब मौसम को देखते हुए विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को अनावश्यक यात्रा से बचने और ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है। लोगों को तेज बारिश के दौरान घरों में रहने और नदी-नालों के पास न जाने की सलाह दी गई है। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी कटी हुई धान, सेब और सब्जियों की फसल को सुरक्षित स्थान पर स्टोर कर लें। विभाग के अनुसार कल से मौसम में सुधार होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here