नवरात्र से पहले Jammu के बाजारों में बढ़ी रौनक, मां के भक्तों ने शुरू की खरीदारी

Edited By Neetu Bala, Updated: 10 Oct, 2026 07:28 PM

festive buzz picks up in jammu markets ahead of navratri

कुल मिलाकर, नवरात्र से पहले जम्मू के बाजारों में धार्मिक आस्था और त्योहार की तैयारियों का रंग साफ दिखाई देने लगा है।

जम्मू ( तनवीर सिंह ) :  पूरे भारतवर्ष में कल से मां के पवित्र नवरात्रि शुरू होने जा रहे हैं और इस नवरात्र पर्व के आगमन से पहले जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से लेकर शाम तक लोगों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। नवरात्र को लेकर श्रद्धालु पूजा सामग्री, चुनरी, नारियल, कलश, माता की मूर्तियां, फूल-मालाएं और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, दुकानदारों ने भी पर्व को देखते हुए अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है।

नवरात्र के दौरान माता रानी की पूजा-अर्चना और घरों में कलश स्थापना की परंपरा को देखते हुए बाजारों में पूजा सामग्री की मांग बढ़ने लगी है। इसके अलावा फल, मिठाइयों, कपड़ों और सजावटी सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ रही है। कई दुकानों पर रंग-बिरंगी चुनरियां, पूजा की थालियां और माता रानी के श्रृंगार से जुड़ा सामान लोगों को आकर्षित कर रहा है।

शहर के रघुनाथ बाजार, पुरानी मंडी, कनक मंडी और अन्य प्रमुख बाजारों में त्योहार का माहौल नजर आने लगा है। दुकानदारों को उम्मीद है कि नवरात्र नजदीक आने के साथ खरीदारी में और तेजी आएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों की बढ़ती रौनक से व्यापारियों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। कुल मिलाकर, नवरात्र से पहले जम्मू के बाजारों में धार्मिक आस्था और त्योहार की तैयारियों का रंग साफ दिखाई देने लगा है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!