J&K Breaking : विजयादशमी के भंडारे में मचा हड़कंप, हनुमान मंदिर के पास मिला जिंदा ग्रेनेड

Edited By Sunita sarangal, Updated: 20 Oct, 2026 03:32 PM

live grenade found near hanuman temple in rajouri

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर में बीती रात जागरण आयोजित किया गया था, जबकि मंगलवार को भंडारा चल रहा था।

राजौरी(शिवम बक्शी): जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित कलर चट्टियाड़ गांव में मंगलवार दोपहर हनुमान मंदिर के पास जिंदा ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के समय मंदिर में विजयदशमी के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर में बीती रात जागरण आयोजित किया गया था, जबकि मंगलवार को भंडारा चल रहा था। इसी दौरान मंदिर के पास एक छत पर बच्चों को ग्रेनेड दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे उसे खिलौना समझ रहे थे, लेकिन एक बच्चे ने समझदारी दिखाते हुए स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए जांच शुरू कर दी। बम निरोधक दस्ते सहित संबंधित एजेंसियां भी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मौके पर कार्रवाई में जुटी हुई है।

हनुमान मंदिर के पास जिंदा ग्रेनेड मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां इसकी उत्पत्ति और वहां पहुंचने के कारणों की जांच कर रही हैं। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ग्रेनेड वहां कैसे पहुंचा और क्या इसके पीछे कोई साजिश थी। हालांकि, अभी तक इस संबंध में किसी साजिश की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि नवरात्र के दौरान मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। विजयदशमी के अवसर पर आयोजित भंडारे में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ऐसे में मंदिर के पास जिंदा ग्रेनेड मिलने की घटना ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम को भी राजौरी जिले के कंडी क्षेत्र के चोर हिल, पंच गब्बर इलाके में सुरक्षा बलों ने एक गुफा से नौ यूबीजीएल ग्रेनेड, एक एके-47 मैगजीन और 18 कारतूस बरामद किए थे। लगातार दो दिनों में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में विस्फोटक सामग्री और जिंदा ग्रेनेड मिलने की घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!