Ladakh में पंचायत चुनाव का ऐलान, जानें Voting और Nomination की Dates

Edited By Sunita sarangal, Updated: 22 Oct, 2026 10:52 AM

panchayat elections announced in ladakh

वहीं, जम्मू के लोगों ने भी अपने क्षेत्र में पंचायत चुनाव जल्द करवाने की मांग उठाई है।

जम्मू(रोहित मिश्रा): केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पंचायत चुनावों की घोषणा के बाद अब जम्मू-कश्मीर में भी पंचायत चुनाव कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है। लद्दाख में सभी पंचायत हलकों के लिए 21 नवंबर को मतदान करवाया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 26 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ होगी, जबकि उम्मीदवार 2 नवंबर तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

लद्दाख में वर्ष 2018 के बाद पहली बार पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। इस घोषणा के बाद क्षेत्र में लोकतांत्रिक व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वहीं, जम्मू के लोगों ने भी अपने क्षेत्र में पंचायत चुनाव जल्द करवाने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि पंचायतें ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके माध्यम से गांवों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और विकास कार्यों को गति देने में मदद मिलती है।

जम्मू के लोगों की मांग है कि सरकार पंचायत चुनाव करवाने को लेकर जल्द निर्णय ले, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन की व्यवस्था मजबूत हो सके और विकास कार्यों को नई गति मिल सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!