Edited By Sunita sarangal, Updated: 20 Oct, 2026 04:42 PM

इस मौके पर विधायक इफ्तिखार अहमद ने कहा कि सड़क परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा....
राजौरी(शिवम बक्शी): राजौरी के विधायक इफ्तिखार अहमद ने मंगलवार को टांदवाल छावा क्षेत्र में 11.83 करोड़ रुपये की लागत वाली महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का उद्घाटन किया। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और आवागमन में आसानी होगी।
इस मौके पर विधायक इफ्तिखार अहमद ने कहा कि सड़क परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को इसका लाभ जल्द मिल सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here