Edited By Sunita sarangal, Updated: 20 Oct, 2026 12:39 PM

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
राजौरी(शिवम बक्शी): राजौरी में ट्रैफिक पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा। इसके चलते विभाग ने कई गाड़ियों के चालान काटे और जुर्माना लगाया। इसके अलावा वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
जानकारी के अनुसार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डी.टी.आई. राजौरी हबीब पठान ने पुलिस टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर विशेष नाका लगाया। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले कई वाहनों को रोककर चालान काटे गए और जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर रहने की हिदायत दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here