Jammu में बिगड़ेगा मौसम, अगले 2 दिन भारी बारिश की संभावना, Alert जारी

Edited By Sunita sarangal, Updated: 08 Aug, 2026 11:40 AM

jammu weather update

मौसम विभाग के अनुसार 9 से 11 अगस्त के बीच जम्मू संभाग के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

अखनूर(रोहित मिश्रा): पिछले दो दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बीच शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह हुई बारिश के बाद अब आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और काली घटाओं ने पूरे क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया है। मौसम के बदले मिजाज से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना ने प्रशासन और लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

मौसम विभाग के अनुसार 9 से 11 अगस्त के बीच जम्मू संभाग के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। यदि बारिश का दौर तेज हुआ तो नदी-नालों और बरसाती खड्डों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है और इनके एक बार फिर उफान पर आने की आशंका है।

बारिश को देखते हुए प्रशासन की ओर से लोगों को लगातार सतर्क किया जा रहा है कि वे नदी, नालों, बरसाती खड्डों और अन्य जलस्रोतों के किनारे जाने से पूरी तरह बचें। विशेष रूप से अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को ऐसे संवेदनशील स्थानों पर न जाने दें।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। पशुधन को भी नदी-नालों तथा दरिया के किनारे ले जाने से बचें।

प्रशासन की स्पष्ट चेतावनी है - बारिश के दौरान नदी-नालों का शांत दिखाई देना भी सुरक्षित होने की गारंटी नहीं है। जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। इसलिए सावधानी बरतें, सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!