Edited By Sunita sarangal, Updated: 04 Aug, 2026 02:53 PM

जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण यह हादसा हुआ।
राजौरी(शिवम बक्शी): जम्मू-राजौरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगनोटी क्षेत्र में आज एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया, जिसमें दोपहिया वाहन पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायल दंपति को उपचार के लिए सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल नौशहरा पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here