Jammu Kashmir में भयानक बीमारी से सैंकड़ों दुधारू पशु चपेट में, डॉ. ने बताए लक्षण

Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Sep, 2026 06:20 PM

hundreds of milch animals in jammu  kashmir hit by a severe disease

डॉ. ने पशुपालकों से अपील की कि यदि किसी पशु में बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो उसे अन्य पशुओं से अलग रखें और तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र या विभाग के अधिकारियों से संपर्क करें।

आर.एस. पुरा (मुकेश) :  सीमावर्ती क्षेत्र आर.एस. पुरा में लंपी स्किन डिजीज के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में अब तक करीब 100 दुधारू पशु इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जबकि करीब तीन पशुओं की मौत होने की भी सूचना है। बीमारी के बढ़ते मामलों को लेकर पशुपालकों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

इस संबंध में जब पशुपालन विभाग के लाइवस्टॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (LDO) डॉ. मुदस्सर नजर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से लंपी स्किन डिजीज से निपटने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बीमारी से प्रभावित पशुओं के उपचार के लिए आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखा जा रहा है तथा प्रभावित क्षेत्रों में विभागीय स्तर पर निगरानी भी की जा रही है।

डॉ. मुदस्सर नजर ने बताया कि लंपी स्किन डिजीज पशुओं में होने वाली बीमारी है, जिसके चलते पशुओं के शरीर पर गांठें और अन्य लक्षण दिखाई दे सकते हैं। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि यदि किसी पशु में बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो उसे अन्य पशुओं से अलग रखें और तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र या विभाग के अधिकारियों से संपर्क करें।

उन्होंने कहा कि पशुपालकों को घबराने की जरूरत नहीं है और विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!