Jammu Kashmir: मूसलाधार बारिश ने मचाया कहर, मची अफरा-तफरी

Edited By Kamini, Updated: 25 Jun, 2025 11:57 AM

jammu kashmir torrential heavy rains wreaked havoc

लगातार हो रही बारिश ने जहां बड़ी राहत दी हैं वहीं लोगों के लिए मुश्किलें भी पैदा कर रही है।

पुंछ (धनुज) : लगातार हो रही बारिश ने जहां बड़ी राहत दी हैं वहीं लोगों के लिए मुश्किलें भी पैदा कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात से आज सुबह तड़के तक पुंछ जिले में होने वाली मूसलाधार बारिश से नगर के मोहल्ला काजी मोड़ा में कृषि विज्ञान केन्द्र के पास सुबह तड़के एक बड़ा पेड़ गिर गया।

इस दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार को नुक्सान पहुंचा वहीं इस पेड़ के गिरने से सड़क मार्ग भी बंद हो गया। जिसके बारे में लोगों द्वारा पीसीआर पुंछ को जानकारी दी गई और पीसीआर ने एसडीआरएफ को घटना की जानकारी दी। जिसके उपरांत एसडीआरएफ की टीम इंस्पेक्टर मकसूद और मोहम्मद जिकिर की अगुवाई में घटना स्थल पर पहुंची और कड़े प्रयासों से पेड़ को काट कर कार को सुरक्षित बचाने के साथ ही सड़क को बहाल किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!