Weather: Jammu में आज खिला- खिला दिन...पर बदल जाएंगे हालात, इन दिनों में होगी बारिश

Edited By Neetu Bala, Updated: 11 Feb, 2026 11:42 AM

weather today is a sunny day in jammu but the situation will change it will

सुबह खिली धूप के साथ दिन की शुरुआत जरूर हुई, मगर ठंडी हवाओं ने सर्दी का एहसास बरकरार रखा।

जम्मू ( रोशनी ) :  जम्मू शहर में बुधवार, 11 फरवरी 2026 को मौसम सामान्य रहा, लेकिन पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी का असर साफ महसूस किया गया। सुबह खिली धूप के साथ दिन की शुरुआत जरूर हुई, मगर ठंडी हवाओं ने सर्दी का एहसास बरकरार रखा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, हालांकि 13–14 फरवरी को हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है।

 जम्मू शहर में आज सुबह सूर्य के दर्शन जल्दी हो गए और खिली धूप निकली, लेकिन बीते दिन पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के प्रभाव से ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे सुबह के समय लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। दिन चढ़ने के साथ धूप से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में मौसम सामान्य बना रहेगा। जम्मू में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन कोई  भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है। हालांकि, कश्मीर के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 12 और 13 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में हल्के बादल छाए रहेंगे। 13 फरवरी की रात और 14 फरवरी की तड़के सुबह तक जम्मू में हल्की बारिश, जबकि कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने आम जनता, यात्रियों और वाहन चालकों से सड़क एवं हाईवे की वर्तमान स्थिति की पुष्टि करने तथा ट्रैफिक विभाग की एडवाइजरी का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है। ऊंचाई वाले बर्फीले पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को अनावश्यक यात्रा टालने और ढलान वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की गई है, क्योंकि बर्फबारी से हिमस्खलन या लैंडस्लाइड का खतरा बना रह सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!