Jammu Kashmir में चोरी की बड़ी वारदात, 2 ज्वेलरी की दुकानों में लूट

Edited By Neetu Bala, Updated: 14 Feb, 2026 05:45 PM

two jewellery shops looted in jammu and kashmir

व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस ठोस कार्रवाई करने में सफल नहीं हो रही है।

कठुआ (लोकेश) :  कठुआ के सीमावर्ती हरियाचक क्षेत्र में वीरवार देर रात चोरों ने 2 ज्वेलरी की दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी कर ली। घटना का पता शुक्रवार सुबह उस समय चला जब दुकानदार रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे। शटर टूटे देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए। दुकानदारों के अनुसार चोर दुकान से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक चोरी से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना से नाराज व्यापारियों ने पुलिस कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। 

व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस ठोस कार्रवाई करने में सफल नहीं हो रही है। सूचना मिलने पर हरियाचक चौकी इंचार्ज अश्वनी शर्मा और मढीन चौकी इंचार्ज गुलशन प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!