जम्मू-पठानकोट हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक ने मचाई अफरा-तफरी, यातायात प्रभावित

Edited By VANSH Sharma, Updated: 14 Feb, 2026 05:56 PM

uncontrolled truck creates chaos on jammu pathankot highway

जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

कठुआ (लोकेश): जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मगर खड्ड के पास चल रहा एक ट्रक अचानक संतुलन बिगड़ने से बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि चालक को केवल हल्की चोटें आईं और कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, ट्रक जम्मू से कठुआ की तरफ जा रहा था और उसमें रबर का सामान लदा हुआ था। जैसे ही ट्रक मगर खड्ड के पास पहुंचा, अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रक सड़क के बीचों-बीच पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक को ट्रक से बाहर निकाला और प्राथमिक सहायता दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तेज आवाज के साथ हुआ, जिससे आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।

PunjabKesari

सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। सूत्रों के अनुसार, ट्रक का स्टेरिंग जाम हो जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटवाया और यातायात को दोबारा सुचारु कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!