Jammu Kashmir: विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन BJP का हंगामा

Edited By Kamini, Updated: 03 Feb, 2026 11:06 AM

bjp creates ruckus in assembly

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को शुरू हुआ। आज सत्र का दूसरा दिन है, जोकि कि हंगामे के साथ शुरू हुआ।

जम्मू (मोहित) : जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को शुरू हुआ। आज सत्र का दूसरा दिन है, जोकि कि हंगामे के साथ शुरू हुआ। विधानसभा सत्र के दौरान लॉ यूनिवर्सिटी से जुड़े मुद्दे को लेकर सदन में भारी हंगामा देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायकों ने इस विषय पर सरकार को घेरते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सदन की कार्यवाही बाधित की। बीजेपी विधायकों का आरोप था कि लॉ यूनिवर्सिटी के मामले में सरकार की नीतियां अस्पष्ट हैं और इससे छात्रों के भविष्य पर असर पड़ रहा है।

हंगामे के दौरान बीजेपी विधायकों ने नारेबाजी की और मामले पर तत्काल चर्चा व जवाब की मांग की। वहीं, सत्र के दौरान बाहरी राज्यों में कश्मीरी नागरिकों पर हो रहे कथित हमलों का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी नागरिकों को निशाना बनाया जाना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने केंद्र सरकार से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने और कश्मीरी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

इस मुद्दे पर सदन में तीखी बहस देखने को मिली, जिसमें पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। लगातार हंगामे और शोर-शराबे के चलते कुछ समय के लिए सदन की कार्यवाही प्रभावित रही। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!