Jammu Crime: जम्मू में पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई,  3 वाहन जब्त

Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Aug, 2026 05:10 PM

jammu crime police crack down on illegal mining in jammu

पुलिस ने बताया कि वाहन चालक खनन सामग्री के निकासी और परिवहन के लिए Form-A या कोई अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

जम्मू ( रोशनी ) :   जम्मू ग्रामीण पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 वाहनों को जब्त किया है। ये सभी वाहन बिना वैध अनुमति के खनन सामग्री का अवैध परिवहन कर रहे थे। जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन कनाचक की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान टीम ने दो ट्रैक्टर और एक टिपर को रोका। तलाशी के दौरान पता चला कि वाहनों में भरी खनन सामग्री को बिना किसी अनुमति के एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था। जब्त किए गए वाहनों में ट्रैक्टर सोनालिका JK02GU-4165, ट्रैक्टर न्यू हॉलैंड JK02DR-7358 और टिपर JK02DK-9236 शामिल हैं। 

पुलिस ने बताया कि वाहन चालक खनन सामग्री के निकासी और परिवहन के लिए Form-A या कोई अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने तीनों वाहनों को खनन सामग्री सहित कब्जे में ले लिया। इस मामले की सूचना जिला खनन अधिकारी DMO, जम्मू को दे दी गई है। जम्मू ग्रामीण पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में अवैध खनन और प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन पर सख्त नजर रखी जा रही है। इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!