Edited By Sunita sarangal, Updated: 23 Sep, 2026 10:36 AM

गौरतलब है कि इस मामले में चार्जशीट पहले ही दूसरे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश की जा चुकी थी।
जम्मू(निश्चय): कानूनी कार्रवाई से बच रहे आरोपियों के खिलाफ जारी क्राइंम ब्रांच (ई.ओ.डब्ल्यू.) जम्मू की मुहिम के चलते एक ऐसे भगौड़े को गिरफ्तार किया है, जो गत 8 वर्षों से फरार था। आरोपी नशीले पदार्थों से जुड़े एक पुराने मामले में वांछित था।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अली नायक निवासी रत्तनीपोरा, जिला शोपिंया के रूप में की गई है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2004 में एफ.आई.आर. न. 44 में 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज था। आरोपी मामले के सिलसिले में वांछित था।
गौरतलब है कि इस मामले में चार्जशीट पहले ही दूसरे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश की जा चुकी थी। हालांकि आरोपी वर्ष 2018 से फरार था, जिससे वह कईं वर्षों तक चल रही कानूनी प्रक्रिया से बचता रहा। इस मामले में कार्रवाई करते हुए जम्मू की क्राइंम ब्रांच ई.ओ.डब्लयू. की टीम आरोपी का पता लगाने और उसे पकड़ने में सफल रही। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई के लिए जम्मू के दूसरे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here