Ramban पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2023 से फरार चल रहे दो भगोड़े गिरफ्तार

Edited By Neetu Bala, Updated: 11 Sep, 2026 05:25 PM

two fugitives on the run since 2023 arrested

भगोड़ों और उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत, जिला पुलिस रामबन ने दो भगोड़ों को गिरफ्तार किया है।

बटोत (अर्पणा):   भगोड़ों और उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत, जिला पुलिस रामबन ने दो ऐसे भगोड़ों को गिरफ्तार किया है जो 2023 से गिरफ्तारी से बच रहे थे। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद सादिक और लियाकत अली, दोनों पुत्र मोहम्मद शफी, निवासी डोमाना, तहसील और जिला जम्मू के रूप में हुई है। दोनों को 10 सितंबर 2026 को जम्मू में पुलिस थाना रामबन के एएसआई रविंदर कुमार शर्मा द्वारा एफ.आई.आर. संख्या 91/2023 के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया, जो पुलिस थाना रामबन में धारा 452, 307, 323, 447, 427, 147 और 506 आई.पी.सी. के तहत दर्ज है। इस मामले में माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रामबन द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ धारा-335 बी.एन.एस.एस., जो धारा 512 सीआरपीसी के अनुरूप है, के तहत वारंट जारी किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद, सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं और दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों को कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई के लिए माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रामबन के समक्ष पेश किया गया।

जिला पुलिस रामबन ने कानून की प्रक्रिया से बचने वाले व्यक्तियों को न्याय के दायरे में लाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि भगौड़ों व अन्य कानून उल्लंघनकर्त्ताओं के खिलाफ निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!