Edited By Sunita sarangal, Updated: 09 Sep, 2026 01:05 PM

मौके पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए हैं और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।
आर.एस. पुरा(रोहित मिश्रा): उपजिला आर.एस. पुरा के गांव चक्रोई में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद बुधवार को क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। मृतक की पहचान उत्तम चंद उर्फ ज्योति प्रकाश के रूप में बताई जा रही है। युवक की मौत की खबर फैलते ही उसके परिजनों और स्थानीय लोगों ने चक्रोई-भोली चक मोड़ पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री चौधरी श्यामलाल और विधायक प्रो. गारू राम भगत भी मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठकर मृतक के परिजनों की मांगों का समर्थन किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने युवक को एक मामले में कथित तौर पर झूठे तरीके से हिरासत में लिया था और उसके साथ मारपीट की गई, जिसके कारण उसकी मौत हुई। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
मृतक के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने, परिवार को उचित मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को एस.पी.ओ. के तहत नौकरी देने की मांग की है। मौके पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए हैं और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here