Drug Smugglers पर पुलिस ने कसा शिकंजा, कई जिलों से भारी मात्रा में ड्रग्स सहित तस्कर Arrest

Edited By Sunita sarangal, Updated: 14 Sep, 2026 10:35 AM

drug smugglers arrested in kashmir

जानकारी के अनुसार जिला कुलगाम के मीर बाजार चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस दल द्वारा लस्सीपोरा चौराहे पर स्थापित नाके पर सखलू से ख्रेवन की ओर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने के लिए कहा...

जम्मू/श्रीनगर(अरुण): समाज से मादक पदार्थों की तस्करी एवं सेवन को खत्म करने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए कश्मीर पुलिस ने कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा में 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार जिला कुलगाम के मीर बाजार चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस दल द्वारा लस्सीपोरा चौराहे पर स्थापित नाके पर सखलू से ख्रेवन की ओर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने के लिए कहा जिसने पुलिस को देखकर मौके से फरार होने का प्रयास किया। सतर्क पुलिस कर्मियों द्वारा उसे काबू कर तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 171 ग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान मुदस्सिर अहमद निवासी शेरपोरा के तौर पर हुई है।

PunjabKesari, Drug Smugglers arrested in Kashmir

वहीं थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट अपनी नियमित गश्त के दौरान एजाज अहमद निवासी काजीबाग के कब्जे से 3.15 ग्राम हैरोइन जैसा पदार्थ एवं 4.44 ग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच पुलवामा पुलिस ने जिला मुख्यालय में सरनू चौराहे के निकट सर्कुलर रोड़ पर नाका जांच के दौरान आतिफ बशीर निवासी खानयार के कब्जे से लगभग 6 ग्राम हैरोइन जैसा पदार्थ और 5 हजार रुपए नकद बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया।

इसके अलावा बिजबेहरा थाने की एक टीम ने कटरीटेंग-वाघामा मार्ग पर नाका जांच के दौरान उबैद रशीद निवासी वाघामा एवं जावेद अहमद निवासी जाबलीपोरा के कब्जे से 4.49 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसी तर की एक अन्य कार्रवाई में अनंतनाग थाने के एक पुलिस दल ने बटापोरा पुल के निकट अपनी नियमित गश्त के दौरान शाहिद अहमद निवासी खारीपोरा के कब्जे से चरस जैसा पदार्थ बरामद कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

वहीं जिला कुलगाम के देवसर थाना प्रभारी की देख-रेख में पुलिस ने जियारत शरीफ संपर्क मार्ग पर नाका जांच के दौरान रऊफ अहमद निवासी टंकीपोरा के कब्जे से 746 ग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधी अधिनियम (एन.डी.पी.एस.एक्ट) की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाही आरंभ कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!